बिहार के 100 पंचायत सचिवों पर FIR दर्ज

Published at :24 Feb 2016 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 100 पंचायत सचिवों पर FIR दर्ज

पटना : बिहार में नियोजित शिक्षकों के फोल्डर को नहीं सौंपने वाली नियोजन इकाइयों पर कार्रवाई शुरू हो गयी है. अबतक 100 से अधिक पंचायत के नियोजन पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. इतना ही नहीं विभाग कई और लोगों पर मामला दर्ज करने की तैयार कर रहा है. मंगलवार को डीपीओ स्थापना […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में नियोजित शिक्षकों के फोल्डर को नहीं सौंपने वाली नियोजन इकाइयों पर कार्रवाई शुरू हो गयी है. अबतक 100 से अधिक पंचायत के नियोजन पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. इतना ही नहीं विभाग कई और लोगों पर मामला दर्ज करने की तैयार कर रहा है. मंगलवार को डीपीओ स्थापना और निगरानी विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक यह खुलासा हुआ कि 28 जनवरी को ही इकाईयों को निर्देश दिया गया था कि 15 फरवरी तक वे निगरानी को जांच के लिए प्राथमिक शिक्षकों के सर्टिफिकेट का फोल्डर उपलब्ध करा दे.

लापरवाही की वजह से विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जिलों में और पंचायतों में नियोजन इकाईयों के मनमाने रवैये की वजह से विभाग को परेशानी झेलनी पड़ रही है. गौरतलब हो कि बिहार सभी नियोजित प्राथमिक शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच कर रहा है और उसके लिये नियोजन पदाधिकारियों से इसकी सूची की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन