विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका मंजूर
Updated at : 23 Feb 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना उच्च न्यायालय ने मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह को हत्या के एक मामले में जमानत मंजूर कर ली है. न्यायाधीश जितेंद्र मोहन शर्मा की कोर्ट ने संजीय पहलवान की हत्या के मामले में अंनत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद मंजूर कर लिया. संजीव पहलवान हत्याकांड मामले में […]
विज्ञापन
पटना : पटना उच्च न्यायालय ने मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह को हत्या के एक मामले में जमानत मंजूर कर ली है. न्यायाधीश जितेंद्र मोहन शर्मा की कोर्ट ने संजीय पहलवान की हत्या के मामले में अंनत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद मंजूर कर लिया.
संजीव पहलवान हत्याकांड मामले में अनंत सिंह भी अभियुक्त बनाये गये हैं. फिलहाल अन्य अापराधिक मामलों में वह जेल में बंद हैं.
सप्लाइ इंस्पेक्टरों की प्रतिनियुक्ति पर अंतरिम रोक : पटना उच्च न्यायालय ने सप्लाई इंस्पेक्टरों की प्रतिनियुक्ति पर अंतरिम रोक लगा दी है. न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी की कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद यह आदेश दिया. आपूर्ति निरीक्षकों की ओर से सरकार के प्रतिनियुक्ति आदेश को चुनौती दी गयी थी. सरकार ने आपूर्ति निरीक्षकों को धान खरीद मामले में तेजी लाने के लिए उन्हें विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




