ePaper

तेजस्वी ने सोशल मीडिया के जरिये BJP पर साधा निशाना

Updated at : 19 Feb 2016 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी ने सोशल मीडिया के जरिये BJP पर साधा निशाना

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज दिल की बात करते हुएसोशलमीडिया के जरिये भाजपा पर जमकरनिशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम देशभक्त है, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते है पर आपके स्कूल ऑफ थॉट से हमें देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए. तेजस्वी यादव […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज दिल की बात करते हुएसोशलमीडिया के जरिये भाजपा पर जमकरनिशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम देशभक्त है, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते है पर आपके स्कूल ऑफ थॉट से हमें देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए.

तेजस्वी यादव नेअपनेएक अन्य ट्वीटमें कहा कि युवाओं के डेमोक्रेटिक राइट्स व स्पेस में दखलदांजी बंद करे अन्यथा जिस दिन इस देश के सारे छात्र एवं युवा एक हो गये, आपको कोई ठौर नहीं मिलेगी.

जेएनयू मामले पर उपमुख्यमंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि बिहार के कन्हैया कुमार का क्या दोष था. भाजपा कभी साबित नहीं कर पायेगी.उन्होंने कहा कि बिहार केसभी छात्र एवं युवा कन्हैया के साथ खड़े है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन