सीएम बनने के बाद पहली बार सोनपुर पहुंचे सम्राट चौधरी, बोले- काशी विश्वनाथ जैसा बनेगा हरिहरनाथ मंदिर

Published by :Paritosh Shahi
Published at :17 Apr 2026 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
Samrat-Choudhary-Sonpur-

बिहार सीएम सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार सोनपुर पहुंचे और बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा की. उन्होंने सोनपुर के विकास के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की. इसमें मरीन ड्राइव, स्मार्ट सिटी और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शामिल हैं.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अपने परिवार के साथ सोनपुर पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य के विकास के लिए आशीर्वाद लिया. सम्राट चौधरी हर बड़े मौके पर इस मंदिर में आकर माथा टेकते रहे हैं. इस बार भी उन्होंने अपने नए पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद यहां पहुंचकर अपनी आस्था दिखाई.

हरिहरनाथ मंदिर को भव्य बनाने की योजना

मुख्यमंत्री ने पहले भी कहा था कि हरिहरनाथ मंदिर को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह भव्य कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा. इस जगह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी. आने वाले दिनों में यहां ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आएंगे.

सोनपुर के लिए बड़े विकास प्लान

सम्राट चौधरी ने सोनपुर के विकास को लेकर कई बड़े प्रोजेक्ट्स की बात कही है. उन्होंने इस इलाके को खुद गोद लेने का फैसला किया है. उनकी योजना में गंगा किनारे मरीन ड्राइव और सुंदर वाटरफ्रंट बनाना शामिल है. इससे शहर की खूबसूरती बढ़ेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्मार्ट सिटी और नया शहर बसाने की तैयारी

सोनपुर के पास करीब 10 हजार एकड़ में एक नया आधुनिक शहर बसाने की भी योजना है. इसमें चौड़ी सड़कें, स्मार्ट लाइटिंग और बेहतर परिवहन सुविधा दी जाएगी. कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की संभावनाएं भी देखी जा रही हैं.

इसके साथ ही रिवर व्यू बाजार, इको-टूरिज्म पार्क और खास विकास योजनाओं के जरिए रोजगार के नए मौके तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगले पांच साल में सोनपुर को बिहार के सबसे विकसित क्षेत्र बनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: जदयू ने 20 अप्रैल को बुलाई विधायक दल की बैठक, इस नेता को मिल सकता है मौका

बिहार में जमीन मापी का नया नियम लागू, सात दिन में मापी और 14 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन