नौ मार्च की सुबह 5.46 बजे लगेगा सूर्य ग्रहण

Published at :16 Feb 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
नौ मार्च की सुबह 5.46 बजे लगेगा सूर्य ग्रहण

हर राशि पर प्रभाव, बिहार में नहीं दिखेगा ग्रहण प्रहलाद कुमार पटना : नौ मार्च (बुधवार) की सुबह भारतीय समयनुसार 5:46 बजे सूर्य ग्रहण लगेगा. यह साल का पहला ग्रहण होगा और महज 1.045 मिनट तक रहेगा. ग्रहण बिहार में नहीं दिखायी देगा. यह हरियाणा और उसके आगे के इलाकों में दिखेगा. जिन राशि के […]

विज्ञापन

हर राशि पर प्रभाव, बिहार में नहीं दिखेगा ग्रहण

प्रहलाद कुमार

पटना : नौ मार्च (बुधवार) की सुबह भारतीय समयनुसार 5:46 बजे सूर्य ग्रहण लगेगा. यह साल का पहला ग्रहण होगा और महज 1.045 मिनट तक रहेगा. ग्रहण बिहार में नहीं दिखायी देगा. यह हरियाणा और उसके आगे के इलाकों में दिखेगा. जिन राशि के लोगों को ग्रहण से खतरा या हानि की संभावना है उन्हें सतर्क रहना होगा. उन्हें ग्रहण के समय पूजा-पाठ और दान करना चाहिए. ग्रहण का अच्छा-बुरा असर हर राशि पर पड़ेगा.

इन देशों में भी दिखेगा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी क्षेत्र में, पूर्वोत्तर एशिया , चीन, रूस के सूदूर दक्षिणी क्षेत्र तथा सूदूर अलास्का तथा हवाद्वीप समूह में दिखेगा.

पूजा-पाठ व दान करें

सूर्य ग्रहण बिहार में नहीं दिखेगा, लेकिन ग्रहण के समय पूजा पाठ व दान करने से दुष्प्रभाव दूर होगा.

प. श्रीपति त्रिपाठी

ग्रहण का समय

– नौ मार्च सुबह 5.46 बजे

– मोक्ष का समय : 9.38 सेकेंड, इस दौरान पूजा व दान करने से फायदा होगा.

– सूर्य ग्रहण का मध्य : 7.27 सेकेंड

– कितनी देर का रहेगा ग्रहण : 1.045 मिनट

राशियों पर असर

– मेष : सुख, वृष : चिंता, मिथुन : व्यथा, कर्क : श्री, सिंह : क्षति, कन्या : घात, तुला : हानि, वृश्चिक : लाभ, धनु : सुखमय, मकर : माननाश, कुंभ : मृत्यु जैसा कष्ट, मीन : स्त्री पीड़ा

विवि व कॉलेजों में लागू होगा एमआइएस

पटना : राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एडमिशन से लेकर सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मैनेजमेंट इंफॉरमेशन सिस्टम को लागू किया जायेगा. इस सिस्टम से विवि व कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया से लेकर सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन किये जायेंगे.

राज्य के सभी विवि व कॉलेजों में इस सिस्टम को लागू करने के लिए राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद (रूसा) ने देश भर की कंपनियों को आमंत्रित किया है. सोमवार को एड सील एजेंसी ने अपने रूसा के सामने अपना प्रेजेंटेशन रखा. रूसा के उपाध्यक्ष कामेश्वर झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दूसरी कंपनियों के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गयी. 19 फरवरी तक सभी कंपनियों के प्रस्ताव की समीक्षा कर अंतिम रूप में एमआइएस लगाने के लिए कंपनी का चयन कर लिया जायेगा. उधर, एमआइएस लागू होने के बाद नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन हो जायेगी. छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन