सही रंग का पर्स बना सकता है आपको ‘मनी मैग्नेट’

अंक ज्योतिष के अनुसार पर्स का शुभ रंग
Numerology Wallet Colors: अंक ज्योतिष के अनुसार सही रंग का पर्स आर्थिक स्थिति सुधार सकता है. जानें मूलांक के हिसाब से कौन सा रंग आपके लिए धन, समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है.
Numerology Wallet Colors: क्या आपने कभी सोचा है कि आपके हाथ में रहने वाला छोटा-सा पर्स आपकी आर्थिक स्थिति और किस्मत को प्रभावित कर सकता है? अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार रंगों का हमारे जीवन, सोच और धन से गहरा संबंध होता है. हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसके स्वामी ग्रह से जुड़ा रहता है. यदि व्यक्ति अपने मूलांक के अनुसार सही रंग का पर्स इस्तेमाल करे, तो वह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और आर्थिक स्थिरता बढ़ाने में मदद करता है. सही रंग का पर्स न केवल धन की आवक बढ़ाता है, बल्कि अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रखने में सहायक माना जाता है.
मूलांक 1 से 3 वालों के लिए शुभ रंग
मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं. ऐसे लोगों को लाल, मैरून या तांबे रंग का पर्स रखना चाहिए. यह आत्मविश्वास बढ़ाकर आय के नए स्रोत खोलता है.
मूलांक 2 के लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है. इनके लिए सफेद, ऑफ-व्हाइट या सिल्वर रंग का पर्स शुभ माना गया है, जो मानसिक शांति और आर्थिक संतुलन देता है.
मूलांक 3 के स्वामी गुरु हैं. पीला या केसरिया रंग का पर्स इनके लिए समृद्धि और बचत बढ़ाने वाला माना जाता है.
मूलांक 4 से 6 वालों के लिए खास सलाह
मूलांक 4 पर राहु का प्रभाव रहता है. इन्हें भूरा या डार्क ब्लू पर्स रखना चाहिए, जिससे अचानक आने वाली आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है.
मूलांक 5 के स्वामी बुध हैं, इसलिए हरे रंग का पर्स इनके लिए शुभ होता है. यह व्यापार और करियर में उन्नति के अवसर बढ़ाता है.
मूलांक 6 के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है. चमकीला सफेद या गुलाबी रंग का पर्स ऐश्वर्य, सुख-सुविधा और आकर्षण बढ़ाने वाला माना जाता है.
मूलांक 7 से 9 वालों के लिए कौन सा रंग शुभ?
मूलांक 7 के जातकों के लिए ग्रे या मल्टीकलर पर्स शुभ माना गया है. यह फिजूलखर्ची को कम कर निवेश क्षमता बढ़ाता है.
मूलांक 8 के लोगों को काला या गहरा नीला पर्स रखना चाहिए, जिससे आर्थिक अनुशासन और स्थिरता आती है.
मूलांक 9 के स्वामी मंगल हैं. गहरा लाल रंग का पर्स इनके लिए रुकी हुई पेमेंट और धन लाभ के योग बनाता है.
पर्स से जुड़े जरूरी नियम
अंक ज्योतिष के अनुसार पर्स में पुराने बिल, फटे नोट या दिवंगत व्यक्तियों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए. पर्स हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए, क्योंकि जहां स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा होती है, वहीं मां लक्ष्मी का वास माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










