ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा के बाद ही पटना में मेट्रो : CM नीतीश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 6:48 AM

विज्ञापन

गाजीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों को हर कीमत पर बनाये रखने का इरादा जाहिर करते हुए मंगलवार को कहा कि इसके नुकसान की कीमत पर वह पटना में मेट्रो रेल परियोजना नहीं बनने देंगे. नीतीश ने जमानियां में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पटना शहर ऐतिहासिक धरोहर […]

विज्ञापन
गाजीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों को हर कीमत पर बनाये रखने का इरादा जाहिर करते हुए मंगलवार को कहा कि इसके नुकसान की कीमत पर वह पटना में मेट्रो रेल परियोजना नहीं बनने देंगे. नीतीश ने जमानियां में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पटना शहर ऐतिहासिक धरोहर है और पूर्व में इसे पाटलिपुत्र कहा जाता था.
वह वहां मेट्रो रेल परियोजना को तब तक मूर्त रूप नहीं लेने देंगे जब तक कोई ऐसी तकनीक ना आ जाये जो जमीन के अंदर पटरी बिछाने के लिए होने वाली खुदाई से पटना की ऐतिहासिक संपदा को सुरक्षित रख सके. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों को अक्षुण्ण रखना उनकी प्राथमिकता है. कुमार ने सम्राट अशोक के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि बिहार में अब अशोक जयंती पर अवकाश रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन