ePaper

BIHAR : चुनाव बाद आज पहली बार लगा CM नीतीश का जनता दरबार, महिला ने किया हंगामा

Updated at : 01 Feb 2016 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
BIHAR : चुनाव बाद आज पहली बार लगा CM नीतीश का जनता दरबार, महिला ने किया हंगामा

पटना: बिहार में नयी सरकार बनने केबाद आज सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार जनता के दरबार में शामिल हुए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास एक अणे मार्ग पर आयोजित जनता दरबार में गृह विभाग, पुलिस, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सामान्य प्रशासन और निबंधन से संबंधित अधिकारी जनता दरबार में उपस्थित हैं. सीएमनीतीश […]

विज्ञापन

पटना: बिहार में नयी सरकार बनने केबाद आज सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार जनता के दरबार में शामिल हुए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास एक अणे मार्ग पर आयोजित जनता दरबार में गृह विभाग, पुलिस, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सामान्य प्रशासन और निबंधन से संबंधित अधिकारी जनता दरबार में उपस्थित हैं. सीएमनीतीश आज इन विभागों की ही शिकायतें सुनेंगे. जानकारी के मुताबिक जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंची एक महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया. बाद में वहां मौजूद अधिकारियों नेमहिलाकोजनतादरबारसे बाहर कर दिया. सीएम नीतीश ने इस मामले पर कहा कि ऐसा पब्लिसिटी के लिए किया गया.

महिला की पहचान पटना के दीदारगंज में रहने वाली मुन्नी देवी के रूप में की गयी है. इससे पहले शिकायत पत्रों का निबंधन सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तककियागया. जबकि 10.30 बजे से जनता दरबार में शिकायतें को सुनने की प्रक्रिया शुरू की गयी. बहुत दिनों बाद जनता दरबार लगने से भीड़ बढ़ने की संभावनाओं के बीच हंगामेकी भी आशंका जतायी जा रही थी.

गौर हो कि विधानसभा चुनाव की तिथि घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण जनता दरबार को स्थगित कर दिया था.नयी सरकार के गठन के बाद यह पहला मौकाहै जब सीएम नीतीश कुमार जनता की समस्याओं को सुनेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन