शाहनवाज को ISIS से धमकी भरा पत्र मिला

नयी दिल्ली : भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसे कथित तौर पर आईएसआईएस ने भेजा है. पुलिस नेशुक्रवार को बताया कि भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बताया कि पत्र डाक के जरिये नयी दिल्ली क्षेत्र स्थित उनके आवास पर पहुंचा. भाजपा नेता ने पुलिस को इस मामले की जानकारी […]
नयी दिल्ली : भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसे कथित तौर पर आईएसआईएस ने भेजा है. पुलिस नेशुक्रवार को बताया कि भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बताया कि पत्र डाक के जरिये नयी दिल्ली क्षेत्र स्थित उनके आवास पर पहुंचा.
भाजपा नेता ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी और यहां नॉर्थ एवेन्यू थाने में एक शिकायत दर्ज कराई. पूर्व सांसद ने कहा कि पत्र उर्दू और अंग्रेजी में टाइप किया हुआ है और उसमें उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.
शाहनवाज हुसैन ने कहा, मुझे सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकी पहले भी मिल चुकी है. मैं राष्ट्रवाद के अपने पथ पर आगे बढ़ता रहूंगा. डीसीपी,नयी दिल्ली जतिन नरवाल ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है और वह मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










