बिहार विधान परिषद की खाली सीट पर उपचुनाव 11 फरवरी को

नयी दिल्ली / पटना : बिहार विधान परिषद में रिक्त हुई एक सीट के लिए 11 फरवरी को उपचुनाव होगा. चुनाव आयोग ने आज दिल्ली में बताया कि पिछले साल 23 अक्तूबर को जदयू के विधान पार्षद भीम सिंह के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. बहरहाल, छह मई, 2018 को […]
नयी दिल्ली / पटना : बिहार विधान परिषद में रिक्त हुई एक सीट के लिए 11 फरवरी को उपचुनाव होगा. चुनाव आयोग ने आज दिल्ली में बताया कि पिछले साल 23 अक्तूबर को जदयू के विधान पार्षद भीम सिंह के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. बहरहाल, छह मई, 2018 को उनका कार्यकाल खत्म हो जाता.
राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान सिंह विधानसभा के उपरी सदन की अपनी सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे. आयोग ने बताया कि 25 जनवरी को इसके लिए अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन भरने की आखिरी तारीख एक फरवरी होगी. उपचुनाव और मतों की गणना 11 फरवरी को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




