बिहार : अनंत समेत तीन दर्जन की संपत्ति होगी जब्त

पटना : राज्य में जिन अपराधियों ने आपराधिक कार्यों की बदौलत संपत्ति जमा की है, उन्हें जब्त किया जायेगा. इस सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) और आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू कर दी है. इस तरह के करीब तीन दर्जन से अधिक अपराधियों को चिंहित किया गया है, जिनकी संपत्ति […]
इनमें माेकामा के निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह, विधान पार्षद रीतलाल यादव भी शामिल हैं. इनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया करीब अंतिम दौर में चल रही है. इडी ने इन सभी अपराधियों पर इनफोर्समेंट केस इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट (इसीआइआर) दर्ज कर ली है. विशेष न्यायालय से जैसे-जैसे इनसे जुड़े मुकदमे में अंतिम आदेश मिलता जायेगा, इडी और इओयू की टीम संयुक्त रूप से इन अपराधियों की संपत्ति जब्त करती जायेगी. इनमें करीब एक दर्जन अपराधी ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति आनेवाले कुछ ही महीनों में जब्त होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




