बिहार : कोर्ट से सरकार का वादा, दो माह में नियुक्त कर दिये जायेंगे 25000 हेडमास्टर
Updated at : 15 Jan 2016 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

पटना. राज्य सरकार ने पटना हाइकोर्ट को भरोसा दिलाया है कि वह अगले दो महीने में सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर के करीब 25000 खाली पदों को भर देगी. कोर्ट के पूर्ण पीठ के समक्ष गुरुवार को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डीएस गंगवार ने यह वादा किया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी, […]
विज्ञापन
पटना. राज्य सरकार ने पटना हाइकोर्ट को भरोसा दिलाया है कि वह अगले दो महीने में सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर के करीब 25000 खाली पदों को भर देगी.
कोर्ट के पूर्ण पीठ के समक्ष गुरुवार को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डीएस गंगवार ने यह वादा किया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी, जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह और जस्टिस नवनीति प्रसाद सिंह के पूर्ण पीठ ने विज्ञान एवं कला विषय के शिक्षकों की संयुक्त कैडर नहीं बनाने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका की सुनवाई की. सुनवाई के दौरान पूर्ण पीठ के समक्ष प्रधान सचिव स्वयं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




