जज ने कहा, दूसरे कोर्ट में हो शहाबुद्दीन की सुनवाई
Updated at : 14 Jan 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दो सगे भाइयों की हत्या में उम्रकैद की सजा पाये सीवान के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की इसी मामले में गवाह रहे तीसरे भाई की हत्या के मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गयी है.जस्टिस हेमंत कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को इस जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं की. उन्होंने […]
विज्ञापन
पटना : दो सगे भाइयों की हत्या में उम्रकैद की सजा पाये सीवान के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की इसी मामले में गवाह रहे तीसरे भाई की हत्या के मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गयी है.जस्टिस हेमंत कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को इस जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं की. उन्होंने पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया कि इस केस की सुनवाई किसी दूसरे कोर्ट में हो, इसकी व्यवस्था की जाये.
शहाबुद्दीन तीसरे भाई की हत्या केस में भी मुख्य अभियुक्त हैं. उन पर जेल से ही हत्या की साजिश रचने का आरोप है और उनके बेटे ओसामा पर तीसरे भाई की गोली मार कर हत्या करने का आरोप है.
तीसरा भाई अपने दो सगे भाइयों की हत्या का एकमात्र चश्मदीद गवाह था. 19 अप्रैल, 2014 को उसकी गवाही होनी थी, लेकिन इसके पहले 15 अप्रैल को ही गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जज के सुनवाई से इनकार कर देने के बाद अब नये सिरे से जमानत याचिका पर सुनवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




