किराना दुकान से 70 हजार की लूट, पिस्तौल के बट से दो को किया जख्मी

दानापुर. रविवार को दिनदहाड़े थाने के बीबीगंज डालवर रोड स्थित एक किराना दुकान में एक दर्जन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 70 हजार रुपये लूटा लिया.
दानापुर. रविवार को दिनदहाड़े थाने के बीबीगंज डालवर रोड स्थित एक किराना दुकान में एक दर्जन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 70 हजार रुपये लूटा लिया. दुकानदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल के बट से मार दुकानदार व उसके दोस्त को जख्मी कर दिया है. बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की. जख्मी सोनू व आयुष का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल से बदमाश का एक बाइक जब्त की है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इस संबंध में जख्मी सोनू के चाचा संतोष कुमार ने स्थानीय थाना में बिहारी राय, कृष्णा कुमार, रामजी राय, पिंटू कुमार, हन्नी राय, दिनेश राय व विकास कुमार पांचचक अखाड़ा रोड निवासी समेत 10 अज्ञात के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. दुकानदार संतोष ने बताया कि रविवार को दोपहर में अपने घर के नीचे मालती इंटरप्राइजेज थोक व खुदरा दुकान में बैठे थे. इसी दौरान बिहारी राय, कृष्ण कुमार, दिनेश, रामजी राय समेत सभी दुकान में घुसे और गल्ले में बिक्री का रखा 70 हजार रुपये लूट लिया जब मेरे भतीजे सोनू ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर उसे और उसके दोस्त आयुष को जख्मी कर दिया है. हल्ला होने पर स्थानीय लोग जुट गये तो अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये. जख्मी सोनू ने बताया कि आरोपित दिनेश और कृष्ण मेरे चाचा संतोष के यहां काम करते थे. उन पर चाचा का 40 लाख रुपये बकाया है. बकाया राशि का हिसाब करने और मांगने पर शनिवार की रात भी मारपीट की गयी थी. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




