ePaper

दूसरी तिमाही में मिलेगा 7.1% ब्याज

Updated at : 28 Jul 2025 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरी तिमाही में मिलेगा 7.1% ब्याज

राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

विज्ञापन

पटना. राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब उन्हें सामान्य भविष्य निधि(जीपीएफ) में जमा राशि पर अच्छे रिटर्न मिलेंगे.राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही यानी एक जुलाई से 30 सितंबर, 2025 के लिए जीपीएफ पर 7.1% ब्याज दर तय कर दी है. यह वही दर है जिसे भारत सरकार ने तय किया था.वित्त विभाग ने भी इसे अपनी अधिसूचना से लागू कर दिया है.यह दर न सिर्फ सामान्य भविष्य निधि पर, बल्कि उससे जुड़ी अन्य निधियों पर भी लागू होगी.7.1% का ब्याज दर मौजूदा बाजार के लिहाज से काफी आकर्षक है, खासकर जब बैंक एफडी इससे नीचे चल रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन