फेसबुक पर एक्टिव है दरभंगा डबल मर्डर का आरोपी

पटना : महागंठबंधन के प्रमुख घटक दल राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने अभी हाल में बढ़ते क्राइम पर जब बयान दिया था तो उन्होंने कहा था कि जेल अपराधियों के लिए ट्रेजरी का काम कर रहा है. वैसे अपराधियों को पुलिस को चाहिए कि खोज-बीन करके उन्हें ट्रायल पर ले. लालू प्रसाद यादव की […]
पटना : महागंठबंधन के प्रमुख घटक दल राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने अभी हाल में बढ़ते क्राइम पर जब बयान दिया था तो उन्होंने कहा था कि जेल अपराधियों के लिए ट्रेजरी का काम कर रहा है. वैसे अपराधियों को पुलिस को चाहिए कि खोज-बीन करके उन्हें ट्रायल पर ले. लालू प्रसाद यादव की बातें अब सच साबित हो रही हैं. माफिया मुकेश पाठक की बीबी पूजा का जेल में गर्भवती होने का सवाल अभी हवा में तैर ही रहा था कि खबर यह आ रही है कि दरभंगा डबल मर्डर का मुख्य आरोपी संतोष झा लगातार जेल में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव है.
सोशल मीडिया फेसबुक पर गंजी पहनकर खिंची गयी उसकी तस्वीर प्रोफाइल पिक्चर में लगी हुई है. इतना ही नहीं संतोष झा के फेसबुक एकाउंट में वैसे कई अपराधी भी फ्रेंड लिस्ट में हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. उस फ्रेंड लिस्ट में सरगना मुकेश पाठक भी है. दोनों ने फेसबुक चैट के जरिए कई बार बात भी की है. फेसबुक प्रोफाइल देखने पर साफ पता चलता है कि संतोष झा काफी एक्टिव रहा है. कोलकाता से गिरफ्तारी के बाद भी संतोष झा ने अपना एकाउंट बंद नहीं किया है. सवाल उठता है कि आखिर कैसे संतोष झा जेल से ही फेसबुक और सोशल मीडिया पर एक्टिव है ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










