प्राक्कलन समिति के चालक को नशेड़ी ने पीटा, फिर खुद पिटाया

Updated at : 26 Dec 2015 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
प्राक्कलन समिति के चालक को नशेड़ी ने पीटा, फिर खुद पिटाया

पटना. श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग रोड चौराहे पर जीवी मॉल परिसर में प्राक्कलन समिति के सभापति श्रीनारायण यादव के चालक मनोहर को शराब के नशे में धुत तीन युवकाें ने जमकर पिटाई कर दी. चालक की पिटाई होते ही वहां मॉल घुमने आये लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. बाद में चालक को पिटता देख […]

विज्ञापन
पटना. श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग रोड चौराहे पर जीवी मॉल परिसर में प्राक्कलन समिति के सभापति श्रीनारायण यादव के चालक मनोहर को शराब के नशे में धुत तीन युवकाें ने जमकर पिटाई कर दी. चालक की पिटाई होते ही वहां मॉल घुमने आये लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी.

बाद में चालक को पिटता देख काफी लोग जुट गये और फिर तीनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी. दो युवक तो किसी प्रकार वहां से भाग निकलने में सफल रहे, लेकिन एक पकड़ा गया. इधर मारपीट की सूचना मिलने पर बोरिंग रोड चौराहे पर ड्यूटी कर रहे बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष मनोज मोहन पहुंचे और मारपीट कर रहे युवक को हिरासत में लिया.

कार पार्किंग को लेकर बढ़ी बात : श्रीनारायण यादव का नाती उनकी लाल बत्ती कार से किसी काम से जीवी मॉल आया था. श्री यादव के बेटा मॉल के मालिक है. नाती अपने मामा से मिलने के लिए अंदर चला गया और बाहर चालक मनोहर ने गाड़ी पार्क करना चाहा, लेकिन उस जगह पर मारुति कार लगी थी. पार्किंग को ले हंगामा हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन