सीएम नीतीश ने वाजपेयी को जन्मदिन की बधाई दी

पटना : मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीको उनके 91वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी है. सीएम नीतीश ने ट्वीट कर उन्हें बधाई देते हुए उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व पीएम वाजपेयी के योगदानों का जिक्र करते हुएसभी को सामान्य जीवन […]
पटना : मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीको उनके 91वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी है. सीएम नीतीश ने ट्वीट कर उन्हें बधाई देते हुए उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व पीएम वाजपेयी के योगदानों का जिक्र करते हुएसभी को सामान्य जीवन में उनसे सीख लेने की बात कही है.
Birthday greetings to former PM Shri Vajpayee Ji. May he continue to live a long and healthy life.
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 25, 2015
अटल जी के जन्मदिन के अवसर परप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई अन्य कई नेताओं ने भी ट्विटर पर अपने संदेशों के माध्यम से उनको बधाई दी है. केंद्र सरकार ने अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है. पिछले साल केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है. आज भी अटल जी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस’ के तौर पर ही मनाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




