ePaper

वकाबां हत्याकांड : गवाह मुकरे, कहा- अनंत सिंह का हत्या में हाथ नहीं

Updated at : 09 Dec 2015 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
वकाबां हत्याकांड : गवाह मुकरे, कहा- अनंत सिंह का हत्या में हाथ नहीं

बाढ़ : बेऊर जेल से मोकामा विधायक अनंत सिंह मंगलवार को बाढ़ कोर्ट पहुंचे और वकाबां हत्याकांड के मामले में हाजिर हुए. पुलिस सुरक्षा में मोकामा विधायक को बाद में पुन: बेऊर जेल भेज दिया गया. अनंत सिंह की पेशी को लेकर बाढ़ कोर्ट परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी […]

विज्ञापन
बाढ़ : बेऊर जेल से मोकामा विधायक अनंत सिंह मंगलवार को बाढ़ कोर्ट पहुंचे और वकाबां हत्याकांड के मामले में हाजिर हुए. पुलिस सुरक्षा में मोकामा विधायक को बाद में पुन: बेऊर जेल भेज दिया गया. अनंत सिंह की पेशी को लेकर बाढ़ कोर्ट परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

मंगलवार को इस मुकदमे में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब न्यायालय में पुलिस अनुसंधान पर अंगुली उठाते हुए मृत जवाहर सिंह की पत्नी उमा देवी, मृत प्रेम सिंह की पत्नी रीता देवी और एक अन्य गवाह विकास कुमार ने संयुक्त रूप से अर्जी देकर कहा कि वह वाद के मुख्य साक्षी हैं. घटना में अनंत सिंह का नाम बेवजह घसीटा गया है. घटना में अनंत सिंह का कोई हाथ नहीं है. बहरहाल तीन गवाहों के बयान ने पुलिस अनुसंधान को उलझा दिया है. वहीं, थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर निगरानी लगातार जारी है. वकाबां गांव में पुलिस लगातार कैंप कर रही है.

यह था मामला
ज्ञात हो कि भदौर थाने के वकाबां गांव में 30 अक्तूबर की अलसुबह कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी, इसमें 60 वर्षीय ग्रामीण जवाहर सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी. वहीं इलाज के दौरान दूसरे घायल प्रेम सिंह की मौत पीएमसीएच में मौत हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन