बिहार : पुलिस जीप व अल्टो में टक्कर, नौ जख्मी

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु की पाया संख्या 46 के पास रविवार की देर शाम आलमगंज थाना की मोबाइल गाड़ी व आल्टो कार में टक्कर हो गयी, जिससे कार में सवार चार व मोबाइल गाड़ी में सवार पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. जख्मी लोगों को उपचार के लिए नालंदा मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भरती […]
थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि जख्मी सभी लोगों को मामूली चोट आयी है. जिसमें कार में सवार जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है. इन लोगों की 11 बजे ट्रेन थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि टक्कर में दारोगा सुभाष कुमार,आरक्षी राजकुमार, विंदेश्वरी प्रसाद,रूपेश कुमार और रामप्रवेश यादव जख्मी हो गये.
इधर, कार में सवार चार लोगों को चोटें आयी. जख्मी चारों को प्राथमिक उपचार कराया गया. जबकि जख्मी पुलिसकर्मियों का उपचार अस्पताल में चल रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जाम छुड़ाने के लिए पुलिस जीप आगे बढ़ रही थी, इसी बीच हाजीपुर से पटना आ रही कार से टक्कर हो गयी, जिसमें मां सुनीता देवी,बेटी हर्षा व अजय समेत कार में सवार चार लोग जख्मी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




