लालू के दोनों पुत्र जीते, राजग नेताओं के परिजनों को निराशा हाथ लगी

नयी दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आये क्योंकि महागठबंधन को बडी जीत मिलने के साथ ही उनके दोनों बेटों ने भी अपने जीवन के पहले चुनाव में विजय हासिल की. दूसरी तरफ इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा कर रहे कई प्रमुख […]
नयी दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आये क्योंकि महागठबंधन को बडी जीत मिलने के साथ ही उनके दोनों बेटों ने भी अपने जीवन के पहले चुनाव में विजय हासिल की. दूसरी तरफ इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा कर रहे कई प्रमुख नेताओं खासकर राजग नेताओं के परिजनों को निराशा हाथ लगी. लालू के दोनों बेटों तेजस्वी प्रसाद यादव और तेज प्रताप यादव ने अपने-अपने क्षेत्रों से जीत हासिल की. तेजस्वी ने राघोपुर में भाजपा के सतीश कुमार को 22,733 मतों से पराजित किया. अतीत में लालू और उनकी पत्नी राबडी देवी भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




