सिलीगुड़ी में डेंगू पीड़ितों की संख्या 20 तक पहुंची

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी व आसपास के इलाकों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है़ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 20 मरीज डेंगू से पीड़ित पाये गये है़ं इसके बावजूद स्वास्थ्य अधिकारी इसे भयावह नहीं मान रहे और उन्होंने डेंगू को लेकर आतंकित न होने की अपील की है़ . सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी व आसपास के इलाकों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है़ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 20 मरीज डेंगू से पीड़ित पाये गये है़ं इसके बावजूद स्वास्थ्य अधिकारी इसे भयावह नहीं मान रहे और उन्होंने डेंगू को लेकर आतंकित न होने की अपील की है़ .

सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने तीन महीने के अंदर डेंगू के 17 मरीजों का दावा किया है़ वहीं उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ सब्यसाची दास का दावा है कि बीते कुछ महीनों में डेंगू पीड़ित एक भी बीमारी अस्पताल में भरती नहीं हुआ है़.

इसके बावजूद कई मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच की गई है़ इनमें पांच नमूनों में पोजेटिव पाया गया़ इनमें से नेपाल निवासी एक मरीज सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में भरती है़ वहीं अन्य मरीजों में सिलीगुड़ी, माटीगाड़ा एवं कर्सियांग के रहने वाले व्यक्ति है़ं श्री दास का कहना है कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार डेंगू का अभी तक अधिक प्रभाव नहीं फैला है़ इसलिए लोगों को आतंकित होने की जरूरत नहीं है़ वहीं दार्जिलिंग मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ असीत विश्वास ने 15 से 20 डेंगू से पीड़ित मरीजों का दावा किया है़ लेकिन अभी तक एक भी मरीजों के मौत की पुष्टि नहीं हुई है़ उन्होंने लोगों से डेंगू को लेकर आतंक न फैलाने की अपील की है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन