ePaper

लालटेन के अंधेरे में नीतीश को जंगलराज नहीं दिखता : सुशील मोदी

Updated at : 20 Oct 2015 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
लालटेन के अंधेरे में नीतीश को जंगलराज नहीं दिखता : सुशील मोदी

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार लालटेन राजद के चुनाव चिन्ह की पेंदी के अंधेरे में बिहार में जंगलराज के भयावह चेहरे को नहीं देख पा रहे हैं और दाल की राजनीति कर जनता की छाती पर मूंग दल रहे […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार लालटेन राजद के चुनाव चिन्ह की पेंदी के अंधेरे में बिहार में जंगलराज के भयावह चेहरे को नहीं देख पा रहे हैं और दाल की राजनीति कर जनता की छाती पर मूंग दल रहे हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सवा लाख करोड़ रुपये के मेगा पैकेज में कमी गिनाने के लिए वित्त मंत्री को पत्र लिखने वाले नीतीश ने सस्ती दाल बिकवाने के लिए न तो एक बार पहल की और न ही प्रधानमंत्री से कभी इस उद्देश्य के लिए कोई कोष या धन मांगा.सुशीलने कहा कि अब तक उनकी सरकार चुप क्यों रही और राज्य में महंगाई कम करने के लिए उन्होंने क्या प्रयास किये. जनता को यह जानने का हक है.

उन्होंने कहा कि लालू इस चुनाव में वे भूत पिशाच, मिर्च सरसों, कबूतर शराब जैसी कितनी पाखंडी बातें कर लें, जनता के सामने उनकी दाल गलने वाली नहीं है. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार लालटेन राजद के चुनाव चिन्ह की पेंदी के अंधेरे में बिहार में जंगलराज के भयावह चेहरे को नहीं देख पा रहे हैं लेकिन राज्य की जनता इसकी आहट मात्र से डरी सहमी हुई है. सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद से हाथ मिलाने के कारण उनके कानून व्यवस्था के दावे की हवा निकल चुकी है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार लालटेन की टिमटिमाती रौशली में जंगलराज ढूंढ रहे हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन