ePaper

अनंत सिंह व रीतलाल बेऊर जेल में ही रहेंगे

Updated at : 06 Oct 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
अनंत सिंह व रीतलाल बेऊर जेल में ही रहेंगे

पटना. एमएलसी रीतलाल यादव को अब दूसरे जेल में शिफ्ट नहीं किया जायेगा. वह अभी बेऊर जेल में ही रहेंगे.यह कदम हाइकोर्ट में रीतलाल की तरफ से याचिका दायर किये जाने के बाद उठाया जा रहा है. याचिका में लंबित मामलों का हवाला दिया गया है. कोर्ट ने पुलिस को नोटिस भेजा है कि बिना […]

विज्ञापन
पटना. एमएलसी रीतलाल यादव को अब दूसरे जेल में शिफ्ट नहीं किया जायेगा. वह अभी बेऊर जेल में ही रहेंगे.यह कदम हाइकोर्ट में रीतलाल की तरफ से याचिका दायर किये जाने के बाद उठाया जा रहा है. याचिका में लंबित मामलों का हवाला दिया गया है. कोर्ट ने पुलिस को नोटिस भेजा है कि बिना कोर्ट के आदेश को उनको शिफ्ट न किया जाये. वहीं मोकामा विधायक अनंत सिंह की तरफ से हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गयी है.
इसको संज्ञान लेते हुए डीएम डॉ प्रतिमा ने एसएसपी विकास वैभव से रिपोर्ट तलब की है. गौरतलब है कि चुनाव को देखते हुए पुलिस ने अनंत सिंह व रीतलाल यादव को दूसरे जेल में भेजने के लिए जिला प्रशासन से सिफारिश की थी.
इन दोनों के बेऊर जेल में रहने से चुनाव के प्रभावित करने का भय माना गया था. दोनों के भागलपुर जेल में शिफ्ट किये जाने की संभावना थी. लेकिन हाइकोर्ट में दाखिल याचिका के चलते अब इस पर रोक लग जायेगी. उधर एसएसपी ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है. एसएसपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश का अक्षरश: पालन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन