ePaper

हार्दिक पटेल का असर नहीं : मंगल पांडेय

Updated at : 24 Sep 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
हार्दिक पटेल का असर नहीं : मंगल पांडेय

पटना : हार्दिकपटेलके बिहार चुनाव में प्रचार में उतरने को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. खासकर बीजेपी में उनके आगमन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. पटेल के बारे में खबर है कि वो बिहार में भागलपुर,मुजफ्फरपुर,नालंदा और भभुआ में चुनाव प्रचार करेंगे. हार्दिक पटेल के बिहार आने के सवाल पर प्रदेश […]

विज्ञापन

पटना : हार्दिकपटेलके बिहार चुनाव में प्रचार में उतरने को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. खासकर बीजेपी में उनके आगमन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. पटेल के बारे में खबर है कि वो बिहार में भागलपुर,मुजफ्फरपुर,नालंदा और भभुआ में चुनाव प्रचार करेंगे. हार्दिक पटेल के बिहार आने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय का कहना है कि हार्दिक पटेल के आने से बिहार में कोई असर होने वाला नहीं है.

ज्ञात हो कि हार्दिक पटेल गुजरात में पटेलों के आरक्षण को लेकर आजकल मीडिया में छाए हुए हैं. हार्दिक के बिहार आने से जहां महागंठबंधन के घटक दलों में अंदर ही अंदर खुशी है वहीं दूसरी ओर भाजपा का मानना है कि हार्दिक फैक्टर बिहार में बेअसर साबित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन