लालू बोले, माई का दूध पिया है तो खत्म कर दो आरक्षण

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आरक्षण पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दिये गये बयान पर आक्रामक रुख दिखाया है. मंडल कमीशन के प्रबल समर्थक लालू प्रसाद ने आरक्षण खत्म करने के मुद्दे पर आरएसएस व भाजपा को सीधे ललकारा है. सोमवार को आरक्षण के समर्थन में फेसबुक एकाउंट पर ताजा पोस्ट डाला […]
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आरक्षण पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दिये गये बयान पर आक्रामक रुख दिखाया है. मंडल कमीशन के प्रबल समर्थक लालू प्रसाद ने आरक्षण खत्म करने के मुद्दे पर आरएसएस व भाजपा को सीधे ललकारा है. सोमवार को आरक्षण के समर्थन में फेसबुक एकाउंट पर ताजा पोस्ट डाला है.
लालू प्रसाद ने लिखा है कि तथाकथित चाय बेचनेवाला, हाल ही में पिछड़ा बना मोदी बताएं कि वह अपने आका मोहन भागवत के कहने से आरक्षण खत्म करेंगे कि नहीं? आरएसएस, भाजपा आरक्षण खत्म करने का कितना भी सुनियोजित माहौल बना ले देश का 80 फीसदी दलित, पिछड़ा इनका मुंहतोड़ करारा जवाब देगा. तुम आरक्षण खत्म करने की कहते हो, हम इसे आबादी के अनुपात में बढ़ायेंगे. माई का दूध पिया है तो खत्म करके दिखाओ? किसकी कितनी ताकत है, पता लग जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




