भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति में हर सीट पर हुआ मंथन, केंद्रीय समिति तय करेगी नाम

पटना: भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की रविवार को सांसद आरके सिन्हा के आवास पर पांच घंटे चली बैठक में सभी 243 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई. सीटींग सीट का निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति पर छोड़ दिया गया जबकि अन्य सीटों पर तीन से पांच नामों का पैनल बना. इस भारी भरकम […]
प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में जिन नामों पर सहमति बनी उन नामों की सची की अनुशंसा केंद्रीय चुनाव समिति की भेजी जाएगी. इस सूची को लेकर प्रदेश के चार प्रमुख नेताओं को अधिकृत कर दिया गया है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पहले सोमवार को होनी थी लेकिन सीट शेयरिंग के फंसे पेंच के कारण अब एक दिन बढ़ा दिया गया. उम्मीद जतायी जा रही है कि मंगलवार की देर शाम बैठक के बाद उसी दिन या नहीं तो बुधवार को कम से कम पहले व दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नामों के साथ- साथ सीटींग सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जाएगी. बैठक में विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, विरोधी दल के नेता नंदकिशोर यादव, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, रामकृपाल यादव, संगठन मंत्री नागेंद्र जी सांसद डा. सीपी ठाकुर, अश्विनी चौबे, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन , पूर्व मंत्री डा. प्रेम कुमार, रेणु देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, प्रदशे महामंत्री संजीव चौरसिया सहित अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे. केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह व राजीव प्रताप रुढ़ी बैठक में शामिल नहीं हो पाए. श्री रूढ़ी विदेश में है. जबकि श्री सिंह दिल्ली में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




