बिहार विस चुनाव : राजनाथ सिंह बोले, सीएम पर फैसला जल्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2015 7:45 AM
नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को दावेदार बनाये जाने के मुद्दे पर जल्दी ही भाजपा का संसदीय बोर्ड फैसला करेगा. राजनाथ सिंह ने बताया, हमारा संसदीय बोर्ड इस बात पर फैसला करेगा कि किसी को मुख्यमंत्री […]
नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को दावेदार बनाये जाने के मुद्दे पर जल्दी ही भाजपा का संसदीय बोर्ड फैसला करेगा. राजनाथ सिंह ने बताया, हमारा संसदीय बोर्ड इस बात पर फैसला करेगा कि किसी को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में उतारना चाहिए या नहीं.
जब उनसे पूछा गया कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो गृह मंत्री ने कहा कि गंठबंधन के सहयोगियों के साथ चर्चा जारी है और जल्दी ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा. बिहार में संभावनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि जदयू, राजद और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के गंठबंधन की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगा हुआ है. दूसरी ओर हमारा एक बेहद विश्वसनीय (भाजपा, लोजपा, मांझी और अन्य का) गंठबंधन है. हाल ही में सपा यह कह कर महागठबंधन से बाहर हो गयी कि सीट बंटवारे के मुद्दे पर बड़े सहयोगियों द्वारा उसके साथ विचार-विमर्श न किये जाने पर वह अपमानित महसूस कर रही है. सपा के नेताओं ने कहा था कि मुलायम को बिहार में उस कांग्रेस के साथ खड़ा दिखना सहज नहीं लग रहा था, जो कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में उसकी प्रतिद्वंद्वी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










