टि्वटर पर फंसे अरविंद केजरीवाल, पटना में केस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सोशल मीडिया प्रभारी अंकित लाल के खिलाफ जनतंत्र मोर्चा की पूनम सिसोदिया ने पटना सीजीएम कोर्ट में केस दर्ज कराया है. मुकदमा भारतीय दंड की धारा 109, 500 और 120 बी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2002 के तहत किया गया है़. गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते […]
विज्ञापन
पटना : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सोशल मीडिया प्रभारी अंकित लाल के खिलाफ जनतंत्र मोर्चा की पूनम सिसोदिया ने पटना सीजीएम कोर्ट में केस दर्ज कराया है. मुकदमा भारतीय दंड की धारा 109, 500 और 120 बी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2002 के तहत किया गया है़.
गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूनम सिसोदिया ने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री केजरीवाल को उन्होंने काला झंडा दिखाया था. उनका मकसद दिल्ली में जन लोकपाल बिल को लागू करने को लेकर था, लेकिन इसके विरोध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने टि्वटर पर गलत प्रचार कर रहे है़.
केजरीवाल ने अपने एक टि्वट में गलत प्रचार के तौर पर हमको भाजपा नेता रामाकांत झा की पत्नी बना रहे है़ं. जबकि उनके पति का नाम संजय सिसोदिया है़ पूनम का कहना है कि महिला संगठन से बात हो चुकी है अगर केजरीवाल मांफी नहीं मांगते हैं तो आंदोलन किया जायेगा़ वहीं पूनम के पति संजय सिसोदिया ने बताया कि जनतंत्र मोर्चा के अन्ना हजारे के साथ आंदोलन में शामिल होकर उनके मिशन को सफल बनाये थे़. 11 सितंबर को कोर्ट का फैसला आ जाने के बाद आगे की रणनीति बनायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




