रात में लालू से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

Updated at : 18 Aug 2015 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
रात में लालू से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

पटना. प्रधानमंत्री के बिहार दौरे की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने उनके आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंचे. सोमवार की रात दोनों नेताओं ने बंद कमरे में 45 मिनट तक बातचीत की. माना जा रहा है कि दोनों ने महागंठबंधन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की और […]

विज्ञापन

पटना. प्रधानमंत्री के बिहार दौरे की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने उनके आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंचे. सोमवार की रात दोनों नेताओं ने बंद कमरे में 45 मिनट तक बातचीत की. माना जा रहा है कि दोनों ने महागंठबंधन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की और प्रधानमंत्री व भाजपा की रणनीति को कैसे कुंद किया जाये

इस पर भी मंथन किया़ इधर महागंठबंधन में सीटों के बंटवारे से नाराज सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव का धरना समाप्त कराने के लिए सपा उपाध्यक्ष किरणमय नंदा पटना पहुंचे. वह धरना समाप्त करा कर लालू प्रसाद से मिलने उनके आवास गये. उम्मीद की जा रही है कि सपा को दी जानेवाली सीट को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन