बिहार चुनाव में नरेंद्र मोदी की रैली और उसके असर पर पढ़िये प्रभात खबर के स्थानीय संपादक की विशेष टिप्पणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बिहार में हो रही रैलियों के असर पर पढ़ें प्रभात खबर के स्थानीय संपादक पंकज मुकाती की विशेष टिप्पणी. बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का थिंक टैंक कमजोर दिख रहा है. होमवर्क, रिसर्च और दूरदर्शिता की कमी साफ़ झलकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर और गया में हुई […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बिहार में हो रही रैलियों के असर पर पढ़ें प्रभात खबर के स्थानीय संपादक पंकज मुकाती की विशेष टिप्पणी.
बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का थिंक टैंक कमजोर दिख रहा है. होमवर्क, रिसर्च और दूरदर्शिता की कमी साफ़ झलकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर और गया में हुई परिवर्तन रैली पर इसका असर साफ़ दिखा.
प्रचार सामग्री, रैली की भीड़, झंडे, बैनर,समर्थकों का जूनून के हिसाब से देखेंगे तो रैली सफल रही. पर राजनीतिक दूरदर्शिता, जनता पर असर के मामले में बेहद कमजोर रही.बड़े-बड़े पोस्टर, झंडे, ट्विटर, फेसबुक से मिले बुलावे भीड़ जुटाते हैं, माहौल खड़ा करते हैं. जनता को रैली तक खीच कर लाते हैं, बीजेपी का प्रचार तंत्र मजबूत है, वो लोगों को खीचने में सफल रहा. दोनों ही रैली में नरेंद्र मोदी को देखने लोग उमड़े, उनका उत्साह लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा दिखा. ये भीड़ रैली की सफलता या पार्टी की ताकत नहीं कही जा सकती है. रैली की सफलता होती है उसका भाषण,उसकी भाषा, मारक शब्द, मारक हो पर संतुलित, विरोधियों के आलोचना हो पर थोड़ा मखमल में लपेटकर.
कुछ ऐसा हो जिसे जनता घर लेकर जाए, वोट के लिए उसका विचार पुख्ता हो. पार्टी के नेताओं पर भरोसा हो. उसकी चर्चा हो. याद रखिये चर्चा और चौराहे पर गप्प मारने में अंतर होता है. दोनों ही रैलियों इस मामले में सिरे से खाली रही. लोग खाली हाथ, नाउम्मीद लौटे. वे कोई विचार बिहार बीजेपी के बारे में नहीं बना सके. बिहार में पार्टी ने थोथा भाषण, कमजोर होमवर्क से एक बड़ा मौका गवां दिया. मोदी जैसे बड़े नेता को जाया कर दिया. अगर ऐसा ही आगे भी रहा तो अब तक लोगों की चर्चाओं में बढ़त लेती दिख रही बीजेपी मुश्किल में आ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




