बिहार प्रशासनिक सेवा के 160 अफसरों का तबादला

Updated at : 13 Aug 2015 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार प्रशासनिक सेवा के 160 अफसरों का तबादला

पटना. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 160 अफसरों का बुधवार को तबादला कर दिया . चुनाव आयोग के निर्देश पर बिप्रसे के अब तक 331 पदाधिकारियों का तबादला किया जा चुका है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के मुल कोटि के 124, उपसचिव […]

विज्ञापन

पटना. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 160 अफसरों का बुधवार को तबादला कर दिया . चुनाव आयोग के निर्देश पर बिप्रसे के अब तक 331 पदाधिकारियों का तबादला किया जा चुका है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के मुल कोटि के 124, उपसचिव और समकक्ष स्तर के छह और संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता व उप सचिव स्तर के 30 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है.

इसमें बिप्रसे के मुल कोटि के तीन पदाधिकारियों को एसडीओ के पद पर तैनात किया गया है. 15 डीडीएसी को अन्य विभागों में तैनात किया गया है और आठ एसडीओ का तबादला किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन