ePaper

मैं नहीं, मेरे दोनों बेटे लड़ेंगे चुनाव : राबड़ी

Updated at : 04 Aug 2015 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
मैं नहीं, मेरे दोनों बेटे लड़ेंगे चुनाव : राबड़ी

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में राजद की नेता राबड़ी देवी ने सोमवार को साफ कर दिया कि मैं बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगी. मेरे दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के बाद उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हमारी तैयारी […]

विज्ञापन
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में राजद की नेता राबड़ी देवी ने सोमवार को साफ कर दिया कि मैं बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगी. मेरे दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के बाद उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है.
मैं खुद अपनी पार्टी के साथ-साथ गंठबंधन के लिए भी चुनाव प्रचार करूंगी. इसमें तो कोई मनाही नहीं है. हम भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे. बिहार विधानमंडल के कम दिनों के सत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो सरकार ने निर्धारित कर दिया है. अगर जरूरत पड़ती है, तो सत्र के दिन बढ़ाये जा सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन