ePaper

पहली सोमवारी आज : सवा लाख कांवरियों ने उठाया गंगा जल

Updated at : 03 Aug 2015 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
पहली सोमवारी आज : सवा लाख कांवरियों ने उठाया गंगा जल

सुलतानगंज : सावन के दूसरे दिन रविवार को लगभग सवा लाख कांवरियों ने पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भर कर देवघर के लिए प्रस्थान किया. कृष्णगढ़ मुख्य नियंत्रण कक्ष के अनुसार, रविवार को 12,4700 कांवरियों ने जल उठाया. इधर, गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से कच्च घाट पर बैरिकेडिंग करने में कठिनाई हो रही […]

विज्ञापन

सुलतानगंज : सावन के दूसरे दिन रविवार को लगभग सवा लाख कांवरियों ने पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भर कर देवघर के लिए प्रस्थान किया. कृष्णगढ़ मुख्य नियंत्रण कक्ष के अनुसार, रविवार को 12,4700 कांवरियों ने जल उठाया. इधर, गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से कच्च घाट पर बैरिकेडिंग करने में कठिनाई हो रही है. जलस्तर बढ़ने से सूखे पड़े अजगैवीनाथ मंदिर के चारों ओर गंगा पहुंच गयी है.

इससे यहां का दृश्य मनमोहक हो गया है. पक्का घाट पर अभी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है. इसलिए कांवरिया कच्चे घाट पर ही जल भर रहे हैं. आशंका है कि एक-दो दिन में पक्के घाट पर भी पानी पहुंच जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन