गुजरात को जलाया तो मंगलराज, हमने गरीब को जगाया तो जंगलराज: लालू

पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार से लड़ कर जातीय जनगणना की रिपोर्ट प्रकाशित करायी जायेगी. जब रिपोर्ट प्रकाशित करने के लिए कहते हैं तो हम पर जात-पात करने का भाजपा वाला आरोप लगाता है. आरा कोर्ट में हम पर केस किया है. कितना भी केस हो हम छोड़नेवाले नहीं हैं. […]
हमने गरीबों को जगाया, बढ़ाया तो हमको जंगल राज कहता है. गुजरात को जलाया तो वह मंगलराज है. देश में बड़ी संख्या में गरीब लोग हैं. आदमी भूखा है, तो भाजपा वाला कहता है कि सूर्य नमस्कार करो. कोई व्यक्ति बीमार है तो योग करने के लिए कहा जाता है.
जातीय जनगणना रिपोर्ट प्रकाशित कराने के लिए लड़ाई जारी रहेगी. 26 जुलाई को लालटेन के साथ मशाल जुलूस निकलेगा. 27 जुलाई को बिहार बंद रहेगा. राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित राजभवन मार्च में आर ब्लॉक पर सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि 2011 में जातीय जनगणना करायी गयी. हम, शरद यादव व मुलायम यादव ने संसद में इस मुद्दे को उठाया था. लोगों से नाम, पता, जाति, पेशा, रोजगार पूछा गया था.
केंद्र सरकार ने जो रिपोर्ट पेश की है. उसमें हर तीसरा व्यक्ति भूमिहीन है. किसके पास भूमि नहीं है यह सबको पता है. 75 फीसदी आदमी की आमदनी पांच हजार रुपये से कम है. वह कैसे अपने परिवार का गुजर करेगा. 13 फीसदी लोगों के पास एक कमरा है. 51 फीसदी दिहाड़ी मजदूर है. यह सब कौन जात है. तुमलोगों को पता है. भीड़ से आवाज आती है कि हां-हां हमलोगों को पता है. लालू प्रसाद ने कहा कि तू सब झंडा लेकर ऐने से ओने करते रहो, कुछ मिलनेवाला नहीं है. एक जगह मेरे साथ स्थित रहो. डॉ भीम राव आंबेडकर ने जाति के आधार पर संविधान में आरक्षण दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




