व्यापमं घोटाला: इसी माह सीबीआइ की टीम आयेगी दिल्ली से !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2015 1:53 AM
पटना: व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआइ को सौंपने के बाद से इसकी सरगरमी बिहार में भी बढ़नी तय है. जांच में मध्य प्रदेश क्षेत्र की सीबीआइ टीम की भूमिका अहम होगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नयी दिल्ली से सीबीआइ की एक खास टीम इस महीने के अंत तक व्यापमं घोटाले की जांच करने […]
इस टीम का मुख्य मकसद यह पता लगाना होगा कि बिहार में इसका किंगपिन कौन है. इस घोटाले में आखिर वे कौन लोग हैं, जो थोक भाव से एमपी के अलग-अलग मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन कराने का ठेका लेते थे. अब तक कितने छात्रों का यहां से फर्जी तरीके से एमपी में एडमिशन हुआ है. अब तक हुई जांच में यह बात तकरीबन स्पष्ट हो चुकी है कि व्यापमं में सबसे ज्यादा एडमिशन खासकर मेडिकल में बिहार के ही छात्रों का हुआ है. इसमें राज्य के कई डॉक्टर व रसूखदार लोग भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










