ePaper

विधायक अनंत सिंह की जमानत अर्जी खारिज

Updated at : 11 Jul 2015 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक अनंत सिंह की जमानत अर्जी खारिज

पटना : आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका शुक्रवार को स्थानीय जिला अदालत ने खारिज कर दी. न्यायिक मजिस्ट्रेट राघवेंद्र नारायण सिंह ने विधायक की जमानत याचिका पर इस आधार पर गौर नहीं किया कि मामले में पुलिस की जांच जारी है. पटना […]

विज्ञापन
पटना : आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका शुक्रवार को स्थानीय जिला अदालत ने खारिज कर दी. न्यायिक मजिस्ट्रेट राघवेंद्र नारायण सिंह ने विधायक की जमानत याचिका पर इस आधार पर गौर नहीं किया कि मामले में पुलिस की जांच जारी है.
पटना पुलिस ने विधायक के खिलाफ सचिवालय पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत तब एक मामला दर्ज किया गया, जब 17 जून को चार युवकों के हुए अपहरण मामले की जांच के संबंध में विधायक के सरकारी आवास पर मारे गये छापे के दौरान, वहां से इंसास राइफल की छह मैगजीन और विदेश निर्मित एक बुलेट प्रूफ जैकेट मिली थी.अपहृत युवकों में एक की मौत हो गई थी.
विधायक के वकील ने दलील दी कि पुलिस की बरामद सूची पर उनके मुवक्किल का हस्ताक्षर नहीं लिया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक रुप से प्रेरित है.पटना में मोकामा से बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह गत वर्ष नवम्बर में बिहटा में हुए अपहरण के मामले में यहां बेउर जेल में बंद हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन