50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बिटेश्वर नाथ पर किया जलाभिषेक

Published at :23 Jul 2024 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बिटेश्वर नाथ पर किया जलाभिषेक

बाबा बिटेश्वर नाथ मंदिर पर पहली सोमवारी पर करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महादेव पर जलाभिषेक किया. इ

विज्ञापन

बिहटा. नगर स्थित प्रख्यात बाबा बिटेश्वर नाथ मंदिर पर पहली सोमवारी पर करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महादेव पर जलाभिषेक किया. इस दौरान पांच-पांच किमी दूर तक महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतार लगी थी. इस दौरान पूरा इलाका हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे से गूंज रहा था. बाबा की पूजा पाठ के बाद भक्तों के लिए सुबह के तीन बजे ही मुख्य द्वार खोल दिया गया था. जो शाम के चार बजे तक श्रद्धालु जलाभिषेक करते रहे. वहीं सुरक्षा को लेकर मंदिर के आसपास व अन्य चौक-चौराहे पर पुलिस और मंदिर कमेटी के सदस्यों की तैनाती की गयी थी. जबकि चोर और लफंगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद से नजर की जा रही थी. श्रावण महा पर मंदिर को दुल्हन की तरह से सजाया गया था. पुजारी चंदन बाबा, छोटू बाबा ने कहा कि श्रावण माह की शुरुआत आज से हो गयी है. आज के दिन भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बड़ा दिन माना जाता है. जो महिलाएं या युवतियां सोमवारी का व्रत करती हैं. उनके लिए विशेष फलदायी का दिन माना जाता है. श्रावण के पहली सोमवारी पर पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन