बिहार में 50 लाख लोगों को मिलेगा नौकरी और रोजगार

उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2020 में 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने की बात कही गयी थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने की घोषणा की है.
संवाददाता, पटना
उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2020 में 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने की बात कही गयी थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने खटारा बिहार को समृद्ध बनाने का काम किया है. वे रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2025-26 के बिहार बजट में राज्य के किसान, नौजवान, युवा और रोजगार की पूरी चिंता की गयी है. बजट में तरकारी आउटलेट खोलने की बात है, जिससे राज्य के किसानों को सब्जी के उचित दाम मिलेंगे. सभी जिलों में कोल्ड स्टोरेज बनेगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने 300 जिलों में नये डिग्री कॉलेज बनाने का निर्णय लिया है. बिहार में बेटी की शादी के लिए सभी पंचायत में कन्या विवाह मंडप बनाये जायेंगे. उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 1980 से 2005 के बीच कांग्रेस और राजद की सरकार में न मेडिकल कॉलेज और न ही इंजीनियरिंग कॉलेज खुले. सिर्फ दो पॉलिटेक्निक कॉलेज खुले हैं, वह भी लालू प्रसाद के इलाके में. आरक्षण को लेकर विपक्ष के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजद नाटक करने और परसेप्शन क्रिएट करने वाली पार्टी है. राजद जिसके गोद में बैठी है, उसने मंडल कमीशन का भी विरोध किया था, जबकि हम लोगों ने उसका भी समर्थन किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




