कानून से ऊपर कोई नहीं : लालू

पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जदयू विधायक अनंत सिंह प्रकरण पर कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. पुटुस हत्याकांड में जो भी दोषी है, उसे बख्शा नहीं जायेगा. मैंने खुद इस मामले पर मंगलवार की देर रात तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है. मैंने पटना के आइजी कुंदन कृष्णन से […]
उन्होंने कहा कि पुटुस हत्याकांड की जितनी भी निंदा की जाये कम है. उसके परिवार के लोग मुझसे मिलने आये थे. पार्टी की ओर से पुटुस के परिजनों को दो लाख रुपये भी दिये गये हैं. पुटुस के पिता को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया करायी गयी है. इस हत्याकांड में विधायक अनंत सिंह का नाम आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार मामले को देख रही है. सरकार मामले को लेकर गंभीर है. उन्होंने कहा कि एसएसपी के लिए यह हत्याकांड एसिड टेस्ट है. उन्होंने कहा कि नदवा के दो पुलिस अधिकारियों ने यदि समय पर रेड किया होता, तो यह घटना ही नहीं होती. एसएसपी जितेंद्र राणा के तबादले को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि तबादला किसी भी सरकार के अधिकार क्षेत्र में है. उन्होंने पूरी घटना का जल्द-से-जल्द उद्भेदन कराने के लिए आइजी कुंदन कृष्णन सहित अन्य स्थानीय लोगों को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




