कैंसर के इलाज के लिए अब बिहार सरकार देगी एक लाख रुपये, एसिड अटैक पीड़ितों को डेढ़ लाख

Updated at : 17 Jun 2015 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
कैंसर के इलाज के लिए अब बिहार सरकार देगी एक लाख रुपये, एसिड अटैक पीड़ितों को डेढ़ लाख

पटना: राज्य सरकार ने एसिड अटैक के पीड़ितों को बड़ी राहत देते हुए उनके इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता करने का फैसला किया है. यह सहायता सजर्री की स्थिति में दी जायेगी. इसके अतिरिक्त शरीर के अन्य हिस्सों पर एसिड के प्रभाव को खत्म करने के लिए सरकार एक लाख रुपये की […]

विज्ञापन
पटना: राज्य सरकार ने एसिड अटैक के पीड़ितों को बड़ी राहत देते हुए उनके इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता करने का फैसला किया है. यह सहायता सजर्री की स्थिति में दी जायेगी. इसके अतिरिक्त शरीर के अन्य हिस्सों पर एसिड के प्रभाव को खत्म करने के लिए सरकार एक लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करायेगी. मुख्यमंत्री सहायता कोष से यह राशि मुहैया करायी जायेगी. मंगलवार की शाम राज्य कैबिनेट की हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया.
बैठक में सभी बीमारियों के इलाज के लिए मिलनेवाली सहायता राशि में दो से तीन गुनी बढ़ोतरी का फैसला किया गया. साथ ही सीएम सहायता कोष में नौ नयी बीमारियों को शामिल किया है. जन्म से बहरा कोकलियर इंप्लाट होने की स्थिति में मरीजों को साढ़े छह लाख रुपये की सहायता दी जायेगी. इनमें हृदय रोग से संबंधित छह, आंख का ऑपरेशन, प्लास्टिक सजर्री और जन्म से बहरा रोग शामिल है.

सरकार अब कैंसर रोगियों को राज्य के अंदर और बाहर इलाज के लिए एक लाख रुपये की सहायता देगी. कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर लगायी गयी. कैबिनेट में जैविक खेती को लेकर दिये जाने वाले अनुदान में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. पक्का वर्मी इकाई में 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा. इसके तहत तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल से 28 हजार रुपये प्रति क्विंटल अनुदान की राशि दी जायेगी. आंख की बीमारी कैटरेक्ट के इलाज के लिए 15 हजार और रेटिना की सजर्री के लिए अब 50 हजार रुपये की सहायता मिल सकेगी. सरकार ने 2015-16 के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत केंद्रांश की प्रथम किस्त के रूप में 10 अरब 86 करोड़ 27 लाख रुपये सहायक अनुदान के तौर पर खर्च की मंजरी दी गयी. इसी मद में राज्यांश के रूप में पांच अरब 84 करोड़ 91 लाख से अधिक राशि मंजूर किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन