ePaper

Bihar News: 21 साल के लड़के पर 42 वर्षीय महिला का आया दिल, पति को छोड़कर मंदिर में रचाई शादी

Updated at : 20 Oct 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news

Bihar News: अरवल जिले की एक 42 वर्षीय महिला को पटना के एक 21 साल के युवक से फेसबुक पर प्यार हो गया. दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. महिला के दो बच्चे भी हैं. यह अनोखी प्रेम कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के अरवल जिले की 42 वर्षीय महिला को फेसबुक के जरिए पटना जिला के मनेर के शेरपुर गांव के 21 वर्षीय युवक से प्यार हो गया. जब फेसबुक पर दोनों की मुलाकात हुई तो महिला के दो बच्चे थें और युवक अभी कुंवारा था. दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा तो महिला अपने पति को छोड़ बच्चों के साथ युवक से शादी करने के लिए मनेर पहुंच गयी. दोनों ने गोरया स्थान स्थित मंदिर में शादी कर ली. शादी का मामला मनेर थाने पहुंचा. महिला कहना था कि मेरा पति शराबी है. जिस कारण से हमें दूसरी शादी करनी पड़ रही है.

हैदराबाद में रहता है युवक तो महिला गुजरात में

बताया जाता है कि मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर के रहने वाले स्वर्गीय राम आज्ञा राय के बेटे प्रमोद यादव हैदराबाद में रहकर गाय भैंस की दूध दुहाई का कार्य करता था. इस बीच गुजरात के राजकोट में रह रही अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की 42 वर्षीय महिला व दो बच्चों की मां से फेसबुक के जरिये प्यार हो गया. महिला व युवक अपने प्रेम में दीवाने होकर राजकोट व हैदराबाद से मनेर आ गया. उसके बाद मनेर के गोरैया स्थान के मंदिर में शादी की.

इसे भी पढ़ें: डी राजा का बड़ा हमला, कहा- देश की आजादी में RSS की कोई भूमिका नहीं, हमारे कामरेड ने जान गंवाई

महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप

दोनों के शादी की बात की जानकारी किसी ने पुलिस को भी दे दी. जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवक व महिला को थाने में बुलाकर पूछताछ की. महिला का कहना था कि उसका पति शराब पीकर प्रताड़ित करता है और कमाता नहीं है, जिस कारण वह प्रेमी के साथ ही रहना पसंद करती है. पुलिस ने किसी भी प्रकार के शिकायत नहीं मिलने के कारण दोनों को छोड़ दिया. दो बच्चों की मां का युवक के साथ के प्रेम का चर्चा खूब होती रही और इसे देखने के लिए थाने में भीड़ लगी रही.

Trending Video

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन