सीआरपीएफ ने भूकंप प्रभावित नेपाल के एक गांव को लिया गोद

पटना: भूकंप प्रभावित नेपाल के मदद के लिए हाथ बढाते हुए सीआरपीएफ ने शनिवार को एक मिशाल पेश की है. सीआरपीएफ ने भूकंप पीड़ितों के लिए तत्काल राहत व पुनर्निर्माण में मदद के लिए पड़ोसी देश नेपाल के वीरगंज के समीप के एक गांव कारिकट को गोद लेने का निर्णय लिया है. सीआरपीएफ के पुलिस […]
पटना: भूकंप प्रभावित नेपाल के मदद के लिए हाथ बढाते हुए सीआरपीएफ ने शनिवार को एक मिशाल पेश की है. सीआरपीएफ ने भूकंप पीड़ितों के लिए तत्काल राहत व पुनर्निर्माण में मदद के लिए पड़ोसी देश नेपाल के वीरगंज के समीप के एक गांव कारिकट को गोद लेने का निर्णय लिया है.
सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक (बिहार और झारखंड) अरुण कुमार ने आज बताया कि कारिकट गांव में 150 परिवार रहते हैं. गत 25 अप्रैल को आये भूकंप के बाद वहां मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा है. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के जवान उक्त गांव के प्रत्येक परिवार तक राहत सामग्री के साथ पहुंचकर उन्हें पुनर्निर्माण में मदद करेगा.
अरुण ने बताया कि वर्तमान में सीआरपीएफ के करीब एक हजार जवान भारत-नेपाल सीमा पर पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल में भूकंप पीड़ितों के बीच राहत व बचाव कार्य कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण नेपाल से लगातार लोगों के आने के कारण वहां अव्यवस्थित हो गयी यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के साथ सीआरपीएफ द्वारा वहां भूकंप पीड़ितों के इलाज के लिए मेडिकल कैंप खोलने के साथ पीड़ितों के बीच चावल, चायपत्ती, बिस्कुट, मोमबत्ती आदि सामानों का वितरण कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




