बिहार में तीसरे दिन भी डोली धरती, दहशत में आये लोग

पटना: सोमवार को आये भूकंप के झटके की अवधि मात्र दस सेकंड ही रही. इसने लोगों के चेहरे पर दहशत की लकीर खींच दी और बाहर में एकत्रित हुए लोग आपस में बात करने लगे कि कोई बड़ी तबाही आने वाली है. इससे एक के बाद एक तीसरे दिन भी भूकंप का झटका महसूस हो […]
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अब भूकंप का खतरा खत्म हो गया है. हालांकि, एक सप्ताह तक भूकंप के ऑफ्टर शॉक आता रहेगा, लेकिन इसकी तीव्रता काफी कम रहेगी, जो महसूस करने वाली नहीं होगी. सोमवार की शाम आये भूकंप का केंद्र बिंदु बंगाल से सटे नेपाल बोर्ड के समीप है.
इस भूकंप की गहराई भी दस किलोमीटर थी और तीव्रता रिक्टल स्केल पर 5.1 रिकार्ड की गयी है. सोमवार की शाम आये भूकंप की अवधि दस सेकेंड रही, जिससे राजधानी में ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिला. भूकंप के बाद निगम प्रशासन दुबारा हरकत में आया. निगम क्षेत्र के सभी पार्को को खोले रखने का निर्देश दिया गया. नगर आयुक्त जय सिंह ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को फोन पर निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के पार्को को खोल दें, ताकि भूकंप से डरे लोग पार्को में शरण ले सके. इसके साथ ही नगर आयुक्त खुद शाम में लाइटिंग व पीने के पानी की व्यवस्था का जायजा लेने एसके पुरी चिल्ड्रेन पार्क, गांधी मैदान, लोहिया नगर पार्क गये. पार्को में समुचित लाइटिंग की व्यवस्था की गयी थी. सोमवार को सभी पार्को में फॉगिंग भी करायी गयी, ताकि रात में रूकने वाले लोगों को मच्छरों का प्रकोप न ङोलना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




