ePaper

मालवाहक ऑटो से 35 कार्टन शराब जब्त

Updated at : 24 May 2025 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
मालवाहक ऑटो से 35 कार्टन शराब जब्त

बाइपास थाना पुलिस ने मालवाहक ऑटो पर लदे 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पटना सिटी

बाइपास थाना पुलिस ने मालवाहक ऑटो पर लदे 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है. वहीं मालसलामी थाना पुलिस ने शराब तस्करी में लगे दंपती के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. बाइपास थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मालवाहक ऑटो पर शराब लदे होने की सूचना मिली. पुलिस दल ने रानीपुर केचप के पास स्थित बादशाही नाला के समीप लगे मालवाहक ऑटो की तलाशी ली, तो उसमें 35 कार्टन में रखी 306 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की . थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि ऑटों नंबर से पुलिस शराब माफिया की तलाश करेगी. वहीं मालसलासमी थाना पुलिस ने मथनीतल भमारी के पास शराब तस्करी में लगे दंपती और महिला को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि फतुहा निवासी दंपती लक्ष्मण कुमार और पत्नी रूबी देवी व नालंदा की इस्लामपुर निवासी महिला मनोरमा देवी को 21 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों महिला व पुरुष ट्रेन से शराब लेकर उतरे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन