सुख-संपदा के लिए अति शुभ है इस बार की होली

पटना: होलिका दहन इस बार गुरुवार को होगी. पूर्णिमा तिथि में रात्रि 10.38 मिनट तक है. इस दिन सूर्यास्त 6.12 मिनट पर हो रही है. इसके बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है. इसके दूसरे दिन 6 मार्च (शुक्रवार) को चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा के दिन रंगों की होली खेली जायेगी. पंडित मरकडेय शारदेय के […]
पंडित मरकडेय शारदेय के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के होने और भद्रा के बाद मनायी जाती है. गुरुवार को पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होते ही सिंह राशि की भद्रा दिन में 9.34 मिनट तक है. इसके साथ ही रात्रि 10.38 मिनट तक पूर्णिमा है. इससे पहले व सूर्यास्त के बाद होलिका दहन करने का विधान है.
इस दिन सूर्यास्त 6.12 मिनट पर हो रहा है. इससे 6 से 8 बजे तक होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है. शुक्रवार के दिन होली का त्योहार शुभ फलदायी है. वसंत ऋतु का स्वामी शुक्र है. इसे भौतिक सुख संपदा का ग्रह माना गया है. शुक्रवार को होली सुख संपदा के लिए अति शुभ फलदायी है. इस दिन शांति व सौहार्द के रूप में होली का त्योहार मना सकेंगे. इस दिन पुराने रिश्तों के बीच आयी दूरी भी कम हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










