रील्स बनाने के बहाने लड़कियों से दोस्ती, फिर ब्लैकमेल: महिला आयोग में छह महीने में आए 50 केस

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
सोशल मीडिया पर दोस्ती और प्यार की तलाश अब कई किशोरियों और युवतियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है. इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल के जरिए प्रेम और शादी का झांसा देकर ठगी, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महिला आयोग ने सतर्क रहने की सलाह दी है.
Instagram Scam Alert : सोशल मीडिया पर दोस्ती और प्यार की तलाश अब कई किशोरियों और युवतियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है. फेसबुक की तुलना में अब इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर प्रेम और शादी का झांसा देकर ठगी, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राज्य महिला आयोग और महिला थानों में पहुंच रही शिकायतों के अनुसार सबसे अधिक निशाने पर टीनएजर छात्राएं और कॉलेज जाने वाली युवतियां हैं.
छह माह में महिला आयोग के पास पहुंचीं 50 शिकायतें
राज्य महिला आयोग के अनुसार, पिछले छह माह में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर धोखा देने से जुड़े करीब 50 मामले सामने आए हैं. वहीं पटना महिला थाना में पिछले एक माह के दौरान ऐसे नौ मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आर्थिक ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोप शामिल हैं. हाल ही में एक 23 वर्षीय युवती ने सकसोहरा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.
रील्स और फेक प्रोफाइल के जरिए ठगी के मामले
एक मामले में पटना की 16 वर्षीय छात्रा इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती थी. इसी दौरान उसकी एक फर्जी आईडी से दोस्ती हुई. आरोपी ने भरोसा जीतकर निजी तस्वीरें हासिल कर लीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. वहीं एक अन्य मामले में कॉलेज छात्रा को फर्जी प्रोफाइल के जरिए शादी का झांसा देकर 50 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिए गए.
इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने पटना पहुंचीं तीन किशोरियां
हाल ही में पश्चिम बंगाल के रानीगंज की तीन किशोरियां इंस्टाग्राम पर बने एक दोस्त से मिलने बिना परिजनों को बताए ट्रेन से पटना पहुंच गईं. पटना जंक्शन पर संदिग्ध स्थिति में घूमते देख जीआरपी ने पूछताछ की और परिजनों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित उनके हवाले किया.
टिंडर पर भी सामने आए धोखाधड़ी के मामले
ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म टिंडर पर भी ठगी के मामले सामने आए हैं. एक कॉलेज छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने खुद को बड़ी कंपनी का अधिकारी बताकर शादी का भरोसा दिलाया और बाद में मां की बीमारी का बहाना बनाकर उससे 50 हजार रुपये ऑनलाइन मंगवा लिए.
महिला आयोग ने दी सतर्क रहने की सलाह
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने युवतियों और अभिभावकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद कर भरोसा न करें. व्यक्तिगत जानकारी, निजी तस्वीरें या वीडियो साझा करने से बचें और किसी भी व्यक्ति से वास्तविक पहचान सत्यापित किए बिना मुलाकात न करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत पुलिस या महिला हेल्पलाइन से संपर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










