छकरबंधा के जंगल में कांबिंग ऑपरेशन, विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया/इमामगंज: गया व औरंगाबाद जिलों की सीमा पर स्थित डुमरिया थाने के छकरबंधा के जंगल में डुमरी नाले के पास भाकपा-माओवादी संगठन की गुफा से सीआरपीएफ की टीम ने मंगलवार को बारूदी सुरंगों (केन बम) का जखीरा, काफी मात्र में विस्फोटक पदार्थ व पांच राइफल सहित बारूदी सुरंगों के विस्फोट में प्रयोग किये जानेवाले उपकरणों […]
विज्ञापन
गया/इमामगंज: गया व औरंगाबाद जिलों की सीमा पर स्थित डुमरिया थाने के छकरबंधा के जंगल में डुमरी नाले के पास भाकपा-माओवादी संगठन की गुफा से सीआरपीएफ की टीम ने मंगलवार को बारूदी सुरंगों (केन बम) का जखीरा, काफी मात्र में विस्फोटक पदार्थ व पांच राइफल सहित बारूदी सुरंगों के विस्फोट में प्रयोग किये जानेवाले उपकरणों को बरामद किया.
सीआरपीएफ के कमांडेंट धीरज कुमार ने बताया कि माओवादियों की गुफा से 40 किलो का एक केन बम, 20 किलो का सूटकेस बम, 25-25 किलो के सात केन बम, 10-10 किलो के तीन केन बम, दो-दो किलो के 96 बम, 25 पेट्रोल बम, पांच राइफलें, 90 किलो विस्फोटक पदार्थ, तीन मोबाइल फोन, 23 हैंड ग्रेनेड व नौ किलो अमोनियम नाइट्रेट (एक प्रकार का विस्फोटक पदार्थ) सहित माओवादियों द्वारा पुलिस मुठभेड़ में प्रयोग किया जानेवाला सामान बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि बरामद बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने के लिए सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते को लगाया गया है. बरामद सभी सामान की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










