आगे के स्क्रिप्ट पर भाजपा से चर्चा को दिल्ली पहुंचे मांझी: केसी त्यागी
Updated at : 16 Feb 2015 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद केसी त्यागी ने सीएम जीतन राम मांझी और राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी पर जोरदार हमला बोला है. त्यागी ने कहा कि मांझी भाजपा के नेताओं के साथ आगे के स्क्रि प्ट पर चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि बहुमत साबित न कर पाने पर […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद केसी त्यागी ने सीएम जीतन राम मांझी और राज्यपाल
केशरीनाथ त्रिपाठी पर जोरदार हमला बोला है. त्यागी ने कहा कि मांझी भाजपा के नेताओं के साथ आगे के स्क्रि प्ट पर चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि बहुमत साबित न कर पाने पर भाजपा बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है और विधानसभा में हंगामा करने की साजिश रच रही है.
त्यागी ने कहा कि यदि राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष को लेकर या मांझी सरकार को बचाने के लिए कोई तिकड़म किया, तो संसद के बजट सत्र में क्षेत्रीय दल इसका भारी विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय दलों के साथ मिल कर जदयू बजट सत्र को चलने नहीं देगा.
श्री त्यागी ने कहा कि त्रिपाठी यूपी विधानसभाध्यक्ष के रूप में विवादित रहे हैं. बसपा विधायकों को तोड़े जाने को लेकर उनके फैसले को सुप्रीम कोर्ट का पूर्ण पीठ अवैधानिक ठहरा चुका है. राज्यपाल का पद भी विवादों में रहा है. रामलाल, रोमेश भंडारी और बूटा सिंह इसके उदाहरण हैं. उन्होंने कहा कि संसद में मैंने गृह विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान पहले भी राज्यपाल का पद समाप्त करने की मांग कर चुका हूं. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्यपाल का पद ही समाप्त कर दिया जाये.
मांझी का गणित
कुल सदस्यों की संख्या : 243
10 सीट खाली, मौजूदा सदस्यों की संख्या : 233
मांझी के साथ आधिकारिक तौर पर सामने आये विधायक : 12
सबके नाम : नीतीश मिश्र, वृिशण पटेल,रामेश्वर पासवान,ज्योति मांझी, अजय प्रताप, सुमित कुमार सिंह, राजीव रंजन,
भाजपा : 87
निर्दलीय : 02
कुल : 101
बहुमत के लिए जरूरी : 117
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




