Trains Cancelled: बिहार से देश के इस हिस्से में चलने वाली 31 ट्रेनें 8 अक्तूबर तक रद्द, 5 गाड़ियों के रूट बदले, देखें लिस्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Sep 2024 9:21 PM
Trains Cancelled: इंडियन रेलवे ने बिहार से दक्षिण भारत की ओर चलने वालीं 31 ट्रेनों को अगले कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया है. 5 गाड़ियों के रूट को भी डायवर्ट किया गया है. आइये देखते हैं रद्द की गयी ट्रेनों की लिस्ट...
Trains Cancelled: हमारे देश में रोज लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. यह माध्यम सुरक्षित और किफायती है. भारतीय रेलवे भी यात्रियों के सुविधा का ख्याल रखती है. इस वजह से समय-समय पर ट्रेनों की बेहतर आवाजाही के लिए रूट मेंटेनेंस का काम किया जाता है. इसके अलावा रेल नेटवर्क विस्तार का काम भी काफी तेजी से लगातार चल रहा है. इसी क्रम में बिहार से दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) के विजयवाड़ा-काजीपेट- बल्हारशाह खंड से गुजरने वाली 31 ट्रेनें 8 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों को रद्द की गईं हैं और कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं.
यात्रियों को होगी परेशानी
बिहार से भारत के दक्षिणी भाग में जाने वाले रेलयात्रियों को अगले कुछ दिनों तक विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्हारशाह रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इंडियन रेलवे ने पटना, दानापुर, रक्सौल, मुजफ्फरपुर से बेंगलुरु, सिकंदराबाद, एर्नाकुलम समेत अन्य जगहों तक चलने वालीं 31 ट्रेनों को कैसिल कर दिया है. इसके अलावा पांच ट्रेनों का रूट बदला गया है और एक ट्रेन को री-शेड्युल किया गया है. आइये प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट देखते हैं…
रद्द ट्रेनों की लिस्ट
- ट्रेन नंबर- 12521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस – 23 और 30 सितंबर 2024
- ट्रेन नंबर- 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस – 27 सितंबर और 04 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 22353 पटना-एसएमवीबी एक्सप्रेस – 26 सितंबर 2024
- ट्रेन नंबर- 22354 एसएमवीबी-पटना एक्सप्रेस – 29 सितंबर 2024
- ट्रेन नंबर- 03241 दानापुर-एसएमवीबी स्पेशल – 20, 27 सितंबर और 04 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 03242 एसएमवीबी-दानापुर स्पेशल – 22, 29 सितंबर और 06 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 03245 दानापुर-एसएमवीबी स्पेशल – 25 सितंबर और 02 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 03246 एसएमवीबी-दानापुर स्पेशल – 27 सितंबर और 04 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 03247 दानापुर-एसएमवीबी स्पेशल – 26 सितंबर और 03 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 03248 एसएमवीबी-दानापुर स्पेशल – 28 सितंबर और 05 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 03251 दानापुर-एसएमवीबी स्पेशल – 22, 23, 29, 30 सितंबर और 06 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 03252 एसएमवीबी-दानापुर स्पेशल – 24, 25 सितंबर और 01, 02, 08 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 03259 दानापुर-एसएमवीबी स्पेशल – 24 सितंबर और 01 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 03260 एसएमवीबी-दानापुर स्पेशल – 26 सितंबर और 03 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 05293 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद स्पेशल – 24 सितंबर और 01 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 05294 सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल – 26 सितंबर और 03 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 06509 बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल – 23 और 30 सितंबर 2024
- ट्रेन नंबर- 06510 दानापुर-बेंगलूरू स्पेशल – 25 सितंबर और 02 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल – 23 और 30 सितंबर 2024 को
- ट्रेन नंबर- 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल – 26 सितंबर और 03 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 07007 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल – 25 सितंबर और 02 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 07008 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल – 27 सितंबर और 04 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 07021 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल – 26 सितंबर और 03 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 07022 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल – 27 सितंबर और 04 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 07051 हैदाराबाद-रक्सौल स्पेशल – 28 सितंबर और 05 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल – 01 एवं 08 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 07419 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल – 28 सितंबर और 05 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 07420 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल – 30 सितंबर और 07 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल – 23, 25, 30 सितंबर और 02 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 07255 हैदाराबाद-पटना स्पेशल – 25 सितंबर और 02 अक्टूबर 2024
- ट्रेन नंबर- 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल – 27 सितंबर और 04 अक्टूबर 2024
डायवर्ट रूट से चलाई जाने वालीं ट्रेनें-
- 22 सितंबर, 2024 को ट्रेन नंबर- 12389 गया-मद्रास एक्सप्रेस डायवर्ट रूट गोंदिया-रायपुर-टिटिलागढ़-रायगड़ा-दुव्वाडा-विजयवाड़ा के रास्ते जाएगी.
- 24 सितंबर, 2024 को ट्रेन नंबर- 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल डायवर्ट रूट पेद्दपल्ली-निजामाबाद-सिकंदराबाद के रास्ते जाएगी.
- 01 अक्टूबर, 2024 को ट्रेन नंबर- 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस डायवर्ट रूट माजरी-पिंपलखुटी-मुदखेड-निजामाबाद-सिकंदराबाद के रास्ते जाएगी.
- 01 अक्टूबर, 2024 को ट्रेन नंबर- 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस डायवर्ट रूट पेद्दपल्ली-निजामाबाद-सिकंदराबाद के रास्ते जाएगी.
- 02 अक्टूबर, 2024 को ट्रेन नंबर- 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस डायवर्ट रूट सिकंदराबाद-निजामाबाद-मुदखेड-पिंपलखुटी-माजरी के रास्ते जाएगी .
इसके अलावा 06 अक्टूबर 2024 को ट्रेन नंबर- 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रक्सौल से 120 मिनट री-शेड्यूल होकर चलेगी.
इसे भी पढ़ें : अब घर बैठे ऐसे होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री, जाने स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस, 1 घंटे में हो जायेगा पूरा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










